कुछ भी नहीं सनातन।

बड़े बड़े महलों के अवशेष।
अब रह गए हैं स्मृतिशेष।

थे कभी वैभव के प्रतीक,
आज दे रहे हैं ये सीख।

सब कुछ क्षणिक है, कुछ भी नहीं सनातन।
धन, वैभव हो या हो सत्ता सिंहासन।

सब कुछ समय के चक्कों में पिस जाता है।
कितना भी उजला हो पत्थर पीला पड़ घिस जाता है।

कितनी भी ऊँचे हो महल, अटारी,परकोटे।
खंडहर हो जाते, समय के आगे सब है छोटे।

सत्ता हो या रूप रंग सब कुछ हो जाता क्षीण।
काल चक्र के बस में सब कुछ अंत में होगा जीर्ण।

खंडहर इन महलों के ये कहने को रह जाते हैं।
जीवन तो है क्षणभंगुर ये हम समझ न पाते हैं।

~ सिद्धार्थ

Comments