घास के प्रति
बाधाएं आएँगी
बादल घिरेंगे।
आँधियों में ढह जायेंगे भवन गिर जाएंगे पेड़।
घास फिर भी बचेगी।
जो रौंदी जाती थी पैरों तले।
आज सिर्फ वही बची है।
जिसका कोई वजूद नही था कल, आज गर्व से खड़ी है।
बन जाओ कितने भी बड़े एक दिन गिर जाओगे।
छोटों जैसा आधार कहाँ से लाओगे?
गलत नहीं है पेड़ बनना, गलत नहीं है ऊँचा उठना।
ठूंठ बनना गलत है, गलत है स्वयं के आधार को खोना।
विस्तार के लिए बदलाव को नकारना गलत है।
घास सूखती है। मरती है फिर उग जाती है।
इसलिए तो वह इतने तूफानों को सह पाती है।
~सिद्धार्थ

Comments
Post a Comment