स्वतंत्रता और संघर्ष।
महल के अहाते में खेलते हिरन।
पिंजरों के शेर, पालतू मोर, सब सम्पूर्ण हैं
फिर भी अधूरे हैं।
नहीं पता आज़ादी का मोल,
स्वछंदता का आनंद।
पर, आज़ादी के खतरे भी हैं।
मृत्यु का भय भोजन का संघर्ष,
इन सब से तो बचे हुए हैं?
मृत्यु सत्य है.. मरना है सबको।
पराधीन रहकर मरना
या संघर्ष में मरना ये तो हमको तय करना है।
तोड़ो बने हुए नियमों को।
पूछो सवाल, ऐसे सवाल जो सुनना भी न चाहे लोग।
सवाल और जवाब, होने दो संघर्ष,
टकराने दो आदर्श।
क्योंकि यही बनायेगा तुम्हे
जंगल का हिरन।
जंगल का शेर।
जंगल का मोर।
आज़ाद...और पूर्ण।
~सिद्धार्थ

Comments
Post a Comment