सीता का त्याग (कविता)
![]() |
| photo-internet |
राम ने त्यागा सिया को तुम कहोगे ये गलत है!
वेदना के द्वार पर निज धर्म का हर तर्क नत है,
अर्धांगिनी को त्याग कर कैसे संभाला धर्म को?
कोई तो आखिर बताए इस कथा के मर्म को!

तो सुनो मैं कह रहा हूँ पीर अब रघुवीर की,
धर्म की गंगा में बहते अश्रु रुपित नीर की,
जा रहे जब वन को रघुवर राजधानी छोड़कर,
सिया उनके साथ आईं बन्धनों को तोड़कर,
थे व्यथित भीतर से किंतु वे प्रतिज्ञा बद्ध थे।
धर्म की स्थापना को हृदय से प्रतिबद्ध थे।

सिया का ही प्रिय कनक मृग खोजने जो गए रघुवर,
संत का ले भेष रावण ले गया सीता को हर कर।
राम सीता से विरह की अग्नि में व्याकुल घिरे थे,
और उर के भाव वो खग वृन्द से कहते फिरे थे।
जो न करते प्रेम सिय से तो कहो क्यों युद्ध होता?
पीर के इन कंटको से मार्ग क्यों अवरुद्ध होता?
जो न होती प्रिय सीता तो क्यों सागर पार जाते?
क्यों सिया के मान हेतु सब निशाचर मार आते!
त्यागने के बाद सिय की स्वर्ण मूरत क्यों बनाते,
सिया से स्नेह का ये भाव सब को क्यों दिखाते?

किंतु तब अंतर हुआ जब राम सिंहासन पर आए,
लौट कर वन से नगर में न्याय के आसन पर आए।
न्याय और संवेदना में द्वंद्व रहता था निरन्तर,
इस अनोखे व्यूह में घिरने लगे थे स्वयं रघुवर।
धर्म कहता है कि राजा और प्रजा में भेद न हो,
शब्दशः पालन हो इसका न कहीं संवेदना हो।
न्याय का आदेश निजता से सदा निरपेक्ष हो,
आचरण नृप का युगों तक धर्म का संदेश हो।

ये दिखाना था जगत को राज्य संचालन कठिन है,
निजधर्म को रखकर परे युगधर्म का पालन कठिन है।
अपनत्व की संवेदना पर प्रजा के संशय की छाया,
देखकर रघुवीर ने ये कठिन निर्णय उचित पाया।
सिया की आहुतियां भी इस हवन में कम नहीं हैं,
किंतु इस सर्वस्व अर्पण से मिटा ये तम नहीं है।
सिया के बलिदान का अंतिम कहो निष्कर्ष क्या है?
इस कथा का सत्व क्या है,और सकल आदर्श क्या है?

मैं कहूँ तो है अपेक्षित सबका पहले राम होना,
हृदय के रावण से पहले मुक्ति का संग्राम होना।
जो विजित हो इस समर में तो उठा कर शीश आना,
अहम पर संवेदना की विजय का आशीष पाना।
त्याग की प्रस्तर शिला से देव विग्रह बन सकें तो।
सत्य के हेतु तुम्हारे वक्ष रण में तन सकें तो..
तब मिले शायद तुम्हें एक अंश उस बलिदान का..
जिसके हेतु युग समर्पित है सिया के प्राण का।

Comments
Post a Comment