दिनकर दिवस (कविता)
हिंदी कविता के शिखर पुरुष, साहित्य में राष्ट्रवाद के कीर्ति स्तंभ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर शब्दांजलि अर्पित करते हुए ये कविता साझा कर रहा हूँ।
जो आज सूर्य की भांति जग में दीपित है, वे दिनकर हैं।
रश्मिरथी के शब्दों से जो विश्व भाल पर अंकित है, वे दिनकर हैं।
दिनकर भारत के सृजन सूर्य,कविता को किरण बनाते थे।
वो जन गण मन की पीड़ा को अपने शब्दों में गाते थे।

दिनकर तो युग के नायक है जो अग्नि भाष्य को लिखते थे।
कुरुक्षेत्र के सभी दृश्य उनके छन्दों में दिखते थे।

दिनकर पीड़ा भी हैं, वे तो प्रेम मिलन के गीत भी हैं।
वे सच का शाश्वत अनुमोदन हैं, दिनकर भैरव संगीत भी हैं।

दिनकर मनुष्य की शक्ति के हर स्पंदन के गायक हैं।
दिनकर गौरव के गान, राष्ट्र के भावों के परिचायक हैं।

दिनकर सिंहासन की कायरता को दर्पण दिखलाते थे।
राष्ट्रधर्म की समिधा में वे अपने काव्य चढ़ाते थे।

सच, साहस और शक्ति का जो हैं प्रयाग वे दिनकर हैं।
शत कोटि हृदय में गुंजित हैं जो शौर्य राग वे दिनकर हैं।

- सिद्धार्थ सिंह तोमर

Comments
Post a Comment