गंगा की कहानी (कविता)
गंगा की कहानी को कहती हुई एक कविता, कुछ मित्रों ने भाषा को थोडा सहज रखने का आग्रह किया था, उनके आग्रह पर ये कविता प्रस्तुत है, नदी पर लिखी कविता को प्रवाह के साथ पढ़िए,
शिव की जटाओं से बहती है गंगा,
अपनी कहानी यूँ कहती है गंगा।
गंगा जो जीवन को देती रवानी,
अमृत सा पावन है जिसका पानी।
गंगा जो भारत का आधार जिसमे,
गीता का मानस का छिपा सार जिसमे।
अमृत सा पावन है जिसका पानी।
गंगा जो भारत का आधार जिसमे,
गीता का मानस का छिपा सार जिसमे।
है जिसकी महिमा पुराणों ने जानी,
ऋषियों ने कवियों ने जिसको बखानी।
गंगा वो जीवन की पावन सी धारा,
गंगा को माँ कह कर जग ने पुकारा ।
ऋषियों ने कवियों ने जिसको बखानी।
गंगा वो जीवन की पावन सी धारा,
गंगा को माँ कह कर जग ने पुकारा ।
गंगा वो हिमालय में उद्गम है जिसका,
त्रिवेणी में यमुना से है संगम जिसका।
गंगा जो बहकर हरिद्वार आती,
हजारो दीपज्योति जहाँ जगमगाती।
त्रिवेणी में यमुना से है संगम जिसका।
गंगा जो बहकर हरिद्वार आती,
हजारो दीपज्योति जहाँ जगमगाती।
आगे वो बहकर इलाहबाद आती,
जहाँ अपनी बहनों का वो साथ पाती,
चलकर वहां से वो आती है काशी,
मुक्ति के हेतु जहाँ भीड़ प्यासी।
जहाँ अपनी बहनों का वो साथ पाती,
चलकर वहां से वो आती है काशी,
मुक्ति के हेतु जहाँ भीड़ प्यासी।
चिता भस्म को भी बहाती है गंगा,
जगत के कलुष को मिटाती है गंगा।
गंगा जो फसलों को पानी भी देती,
हमे प्यार की कोई कहानी भी देती।
जगत के कलुष को मिटाती है गंगा।
गंगा जो फसलों को पानी भी देती,
हमे प्यार की कोई कहानी भी देती।
गंगा जिसमे हिन्दू स्नान करते,
गंगा में वजू भी मुसलमान करते।
सियासत ने दंगों ने जब भी है तोडा,
तब गंगा की धारा ने हमको है जोड़ा।
गंगा में वजू भी मुसलमान करते।
सियासत ने दंगों ने जब भी है तोडा,
तब गंगा की धारा ने हमको है जोड़ा।
भारत के दिल में यूँ रहती है गंगा
शिव की जटाओं से बहती है गंगा
शिव की जटाओं से बहती है गंगा
आज वही गंगा है तुमको बुलाती,
अपनी वो पीड़ा का करुण गीत गाती।
मैंने दिया तुमको खाना और पानी,
पर तुमने न छोड़ी अपनी नादानी।
अपनी वो पीड़ा का करुण गीत गाती।
मैंने दिया तुमको खाना और पानी,
पर तुमने न छोड़ी अपनी नादानी।
हर दिन हर पल किया मुझको मैला,
भरने को अपना बस दौलत का थैला।
मुझको बस नारों में कहते हो माता,
माता का सम्मान तुमको न आता।
भरने को अपना बस दौलत का थैला।
मुझको बस नारों में कहते हो माता,
माता का सम्मान तुमको न आता।
एक ओर मेरी तुम आरती गाते,
पर मल का पानी तुम मुझमे बहाते।
मैं एक नदी से अब बन गई नाला,
निर्मल था पानी हुआ आज काला।
पर मल का पानी तुम मुझमे बहाते।
मैं एक नदी से अब बन गई नाला,
निर्मल था पानी हुआ आज काला।
रूप रौद्र तुमने जो मेरा हो देखा,
उसे मान लेना फिर कर्मो का लेखा।
मेरे जल में जब भी कभी बाढ़ आती,
तुम्हारे घरों को ही है वो बहाती।
उसे मान लेना फिर कर्मो का लेखा।
मेरे जल में जब भी कभी बाढ़ आती,
तुम्हारे घरों को ही है वो बहाती।
मरते तुम्हारे बंधु भाई इसमें,
कहो है तुम्हारी क्या प्रभुताई इसमें?
मानो तुम मेरी और सब को मना लो,
मेरे जल के रक्षण को जीवन बना लो!
कहो है तुम्हारी क्या प्रभुताई इसमें?
मानो तुम मेरी और सब को मना लो,
मेरे जल के रक्षण को जीवन बना लो!
पावन जो रखोगे मेरा तुम पानी,
निरंतर चलेगी हम सबकी कहानी।
बेटों से अपने ये कहती है गंगा,
बचा लो इसे बहुत सहती है गंगा!!
शिव की जटाओं से बहती है गंगा...
अपनी कहानी यूँ कहती है गंगा।
निरंतर चलेगी हम सबकी कहानी।
बेटों से अपने ये कहती है गंगा,
बचा लो इसे बहुत सहती है गंगा!!
शिव की जटाओं से बहती है गंगा...
अपनी कहानी यूँ कहती है गंगा।
~सिद्धार्थ





Comments
Post a Comment