जुबान ए हिन्द हिंदी।
जुबान-ए-हिन्द हिंदी है..हमारा प्यार हिंदी है।
जुबान-ए-आम है इस देश का आधार हिंदी है।
हिंदी में कहो गर बात तो दिल तक पहुँचती है...
मेरे मन में छिपी हर भावना का सार हिंदी है।
जुबान-ए-आम है इस देश का आधार हिंदी है।
हिंदी में कहो गर बात तो दिल तक पहुँचती है...
मेरे मन में छिपी हर भावना का सार हिंदी है।
धरातल ठोस है तेरा ये बस हिंदी बताती है
हिंदी एक दीपक सी जगत में जगमगाती है
हिंदी में कहो कुछ भी हिंदी में सुनो कुछ भी
अगर हो बात हिंदी में तो दिलों को छू के जाती है
हिंदी एक दीपक सी जगत में जगमगाती है
हिंदी में कहो कुछ भी हिंदी में सुनो कुछ भी
अगर हो बात हिंदी में तो दिलों को छू के जाती है
हमारे गीत हिंदी है हमारी प्रीत हिंदी है
हमारी हार हिंदी है हमारी जीत हिंदी है।
हिंदी हिन्द में ठंडी हवा बन कर के बहती है
हमारे साथ रहती है हमारी मीत हिंदी है।
हमारी हार हिंदी है हमारी जीत हिंदी है।
हिंदी हिन्द में ठंडी हवा बन कर के बहती है
हमारे साथ रहती है हमारी मीत हिंदी है।
हिंदी एक रखती है कि हिंदी साथ रखती है
हिंदी हिंद की इज़्ज़त के ही जज्बात रखती है
मिले हिन्दू मिले मुस्लिम, मिले कोई भी हिंदी से..
हिंदी हर मुसाफिर को वतन के साथ रखती है।
हिंदी हिंद की इज़्ज़त के ही जज्बात रखती है
मिले हिन्दू मिले मुस्लिम, मिले कोई भी हिंदी से..
हिंदी हर मुसाफिर को वतन के साथ रखती है।
मिले जो तुर्क,मुगलों से तो ये उर्दू कहाती है।
मिले बंगाल से तो मीठे मीठे गीत गाती है।
मिले मेवाड़ से तो वीरता का गान गाती है।
मेरे दिल से...तेरे दिल तक अब हिंदी गुनगुनाती है।
मिले बंगाल से तो मीठे मीठे गीत गाती है।
मिले मेवाड़ से तो वीरता का गान गाती है।
मेरे दिल से...तेरे दिल तक अब हिंदी गुनगुनाती है।
हमारी जान हिंदी है हमारी शान हिंदी है
कभी साहित्य का, संगीत का भी प्राण हिंदी है।
हजारों वर्ष से हिंदी बनी है ज्ञान की भाषा..
कभी ‛कामायनी' हिंदी, कभी ‛गोदान' हिंदी है।
~सिद्धार्थ
कभी साहित्य का, संगीत का भी प्राण हिंदी है।
हजारों वर्ष से हिंदी बनी है ज्ञान की भाषा..
कभी ‛कामायनी' हिंदी, कभी ‛गोदान' हिंदी है।
~सिद्धार्थ


Comments
Post a Comment