कश्मीर !!!!

बचपन से ही ये जुमला सुनते आये कि "दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे"..

खैर तब इस जुमले का गहन अर्थ मुझे पता नहीं था लेकिन आज के कश्मीर के हालत देखने के बाद और उसपर भारतीय समाज की प्रतिक्रिया देखने के बाद ये लग रहा है कि कश्मीर भारतीय राष्ट्रवाद का all-rounder खिलाडी है, कश्मीरी अपने आप को कश्मीरी कहते हैं पर उनके कश्मीरी होने में और हमारे गुजरती, बंगाली, मराठी, मद्रासी होने में जमीन आसमान का फर्क है उनकी पहचान भारत से अलग रखने का ऐतिहासिक पाप हमने ही किया है. खैर इसको छोड़ते हैं आज की बात की जाये तो कश्मीर फिर सुलग रहा है क्यों ? 

क्योंकि एक आतंकी की सेना से एनकाउंटर में मौत हो गई...क्या?? कश्मीर में तो आये दिन ये सब होता रहता है फिर कभी ये बवाल क्यों नहीं हुआ.? बात तो सही है...पर इसका जवाब है कि मीडिया ने इस आतंकी विशेष को हीरो के रूप में पेश किया...मीडिया दोनों तरफ वाला सो कॉल्ड राष्ट्रवादी वाला और सेक्युलर वाला भी....एक ने सरकार की चापलूसी के लिए इस आतंकी को बहुत बड़ा आतंकी कमांडर जैसे की हमने हाफिज सईद को टपका दिया हो....वहीँ दुसरे साइड के मीडिया ने इसे कश्मीर का हीरो या कहना चाहिये पोस्टर बॉय बना दिया.

जो भी हो अभी तक इस चक्कर में तीस के करीब लोग मारे जा चुके हैं और दो सैंकड़ा से अधिक घायल हैं..कश्मीर में हो क्या रहा है जवाब है कुछ नहीं हो रहा है...सही है कुछ नहीं हो रहा है न स्कूल हैं न रोज़गार न अच्छी स्वस्थ्य सेवाएँ और न ही कोई उद्योग. लेकिन ये तो हथियार उठाने का लाइसेंस नही हो सकता.कश्मीर पर हम हिंदी बेल्ट के लोग अपनी बपौती समझते हैं..जैसे की कश्मीर कोई उपनिवेश हो भारत का...कोई गर कश्मीर पर बात करने की कोशिश भी करे तो उसे धर के देशद्रोही बोल देते हैं हमे ये व्यवहार बदलना होगा हद तो तब हो जाती है की जब हम कश्मीरियों के मरने को उपलब्धि के रूप में देखते हैं. कश्मीरी भी उतने ही भारतीय हैं जितने बाकि सभी. 

कश्मीर के तथाकथित रहनुमाओं की बात सुनी जाए तो वो बस आज़ादी का नारा समझ में आता हैं....कश्मीर माँगता आजादी...XYZ से आज़ादी...123 से आज़ादी....ABC से आज़ादी...आज़ादी मतलब कैसी आज़ादी.? आपको क्या पकिस्तान को ज्वाइन करना है इसलिए भारत से आज़ादी चाहिये यदि हाँ...तो आप से बड़ा बेवक़ूफ़ नहीं हो सकता कोई...भारत को छोड़ कर पाकिस्तान से जुड़ना ठीक वैसा ही है जैसे कोई अमरीकी राज्य अमेरिका को छोड़ कर मेक्सिको या क्यूबा के साथ जाना चाहता है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को समाज को, कानून को, लोकतंत्र (पाकिस्तान के केस में तथाकथित स्वयं जोड़ें) को यहाँ तक की सैन्य शक्ति की भी भारत से किसी मायने में तुलना नही हो सकती सही दिमाग के लोग भारत को छोड़ कर पाकिस्तान जाने की बात सोच ही नही सकते.

अब दूसरी थ्योरी है कश्मीर में जमनत संग्रह करा कर आत्मनिर्णय का अधिकार देने की ये किया जा सकता है....पर....एक पेंच है....कश्मीर क्या सिर्फ वही हिस्सा है जहाँ भारत का अधिकार है ? कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्ज़े में है...और एक हिस्सा चीन के (अक्साई चीन) अधीन है क्या यहाँ भी जनमत संग्रह होगा..?? इस सवाल का कोई जवाब नही है..चलो एक बार कश्मीर को आज़ाद कर दिया जाये और उसे एक अलग राष्ट्र बना दिया जाये...तो..? और नए सवाल उठते हैं....कश्मीर एक सेक्युलर देश होगा या इस्लामिक? कश्मीर एक लोकतंत्र होगा या नहीं.? अल्पसंख्यक आबादी का कश्मीर में क्या होगा.? कश्मीर की अर्थ्व्यवास्था जो आज भारत के सहायता से चल रही है उसका क्या होगा.? कश्मीर की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति क्या रहेगी.? उर्जा की जरूरतें कैसे पूरी होंगी? और सबसे बड़ी बात तीन परमाणु शक्तियों से घिरा कश्मीर एक लैंडलॉक्ड देश क्या अपनी आज़ादी की रक्षा कर पायेगा..?? क्या गारंटी है कि आज़ादी देने के बाद कश्मीर पर पाकिस्तान या चीन कब्ज़ा नही कर लेंगे.? इन सवालों के आज़ादी की बात करने वालों के पास नहीं है.

कश्मीर में समस्याएँ हैं उन्हें सुलझाना होगा...लेकिन ये काम आज सिर्फ भारत जैसा जिम्मेदार देश कर सकता आप विरोध करिए कि अस्पताल क्यों नहीं है? रोजगार की समस्या क्यों है? शिक्षा सही क्यों नही है? पलायन क्यों है? स्वास्थ्य सुविधाएँ कम क्यों है? विकास क्यों नहीं है ? पर यदि आप बन्दूक उठाकर दुसरे मुल्क के एजेंडा पर काम करेंगे तो सुरक्षा बलों के लोग भी इंसान हैं...आप उनपर गोली चलाओगे तो वो भी चलाएंगे...पत्थर का जवाब पत्थर ही मिलना लाजिमी है. और जैसा मैंने कहा वो इंसान हैं तो इंसान वाली गलतियाँ भी करेंगे उसे एक पूरे देश का चेहरा मानना मूर्खता है. कश्मीर न तो हिन्दुस्तान का उपनिवेश है और न ही हिन्दुस्तान से अलग दूसरा देश...कश्मीर भी हमारे आपके तरह हिंदुस्तान का हिस्सा है इसे हम जितना जल्दी समझ और समझा दें वही हित में रहेगा.

एक “आम आदमी”  

Comments